0

गर्मी के कारण जयपुर में लोग बेहाल

जयपुर, 21 जून : प्रदेश में आसमान से आग बरसने का सिलसिला जारी रहने से धरती भी तमतमा गई है। राज्य में सड़कों पर गर्मी का अघोषित कफ्र्यू के हालात हैं और लोग चारदीवारी से बाहर नहीं निकल रहे हैं। श्रीगंगानगर 47.7 डिग्री और फलौदी में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री पर रहा। राजधानी में भी सन्नाटा पसरा रहा और शहर का तापमान एक डिग्री से अधिक की बढ़त के साथ 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं रात्रि तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और पारा 31.9 डिग्री पर रहा। लू के थपेड़ों ने जनजीवन बेहाल कर दिया।

प्रदेशवासियों के लिए रविवार का दिन परेशानी वाला रहा। कूलर पंखे भी फेल हो गए, वहीं पूरे प्रदेश में गर्मी का तेज असर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म श्रीगंगानगर रहा, जहां का तापमान 47.7 डिग्री रहा, वहीं फलौदी में भी पारा 47.5 डिग्री तक पहुंच गया। मानसून आने से पहले तीखी गर्मी के कारण सड़कें रविवार को सूनी नजर आई।

Tags: गर्मी के कारण जयपुर में लोग बेहाल

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply