0

दिल्ली एयरपोर्ट पर कश्मीरी लड़की के बैग पर लिखा था ‘बम’, हिरासत में लिया

दिल्ली, 18 जून : दिल्ली एयरपोर्ट पर लड़की को उसके बैग में बम होने के शक में हिरासत में ले लिया गया। उसके बैग पर लिखा था ‘कैरीइंग बॉम्ब इनसाइड’। यह लड़की कश्मीर की एक मेडिकल स्टूडेंट है। इसके बैग पर लिखे शब्दों पर जब एयरपोर्ट सिक्युरिटी की नजर पड़ी तो उन्होंने हरकत की और लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

मामला शुक्रवार के सुबह का है जब एक श्रीनगर के राजबाग इलाके की रहने वाली मेडिकल स्टूडेंट अपने तीन दोस्तों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। वो ढाका से श्रीनगर वाया कोलकाता-नई दिल्ली जा रही थी। उनकी फ्लाइट सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंची। वो बाहर चेक इन एरिया के लिए निकली ही थी कि सीआईएसएफ के एक अफसर ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। लड़की अब शनिवार यानी श्रीनगर के लिए रवाना होगी। रिहाई के बाद दिल्ली में वो अपनी बहन के यहां ठहरी।

 

Tags: दिल्ली एयरपोर्ट पर कश्मीरी लड़की के बैग पर लिखा था 'बम'हिरासत में लिया

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply