0

एक्टर मनीष पॉल बने बेटे के पापा

मुंबई, 17 जून : एक्टर और इवेंट्स में अक्सर होस्ट के तौर पर दिखने वाले मनीष पॉल बेटे का पिता बन गए हैं। मनीष की पत्नी संयुक्ता पॉल ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया। इससे पहले दोनों की एक बेटी है।  हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मनीष ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा था कि दूसरी बार पिता बनने के अहसास से वो बहुत खुश हैं। एक ज़िम्मेदार पति की तरह मनीष पॉल ने अपने बिज़ी शेड्यूल से ब्रेक लेकर पत्नी की देखभाल के लिए वक्त निकाला।  मनीष और संयुक्ता की शादी 2007 में हुई। दोनों स्कूल के वक्त से ही एक दूसरे को जानते हैं। इससे पहले दोनों की एक बेटी ‘सायशा’ है।

Tags: एक्टर मनीष पॉल बने बेटे के पापा

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply