मुंबई, 17 जून : फिल्म निर्देशक-निर्माता करन जौहर ने ट्विटर पर निगेटिव कमेंट्स कर परेशान करने वालों के खिलाफ निशाना साधा है। उन्होंने एक आर्टिकल में लिखा है कि हर दिन मेरी शुरुआत गालियों के साथ होती है। करण ने कहा है कि यूजर्स गुड मॉर्निंग कहते हैं। करन ने कहा कि लगातार ट्रोलिंग का कारण जानने की कोशिश की। मैंने अपने फ्रेंड्स, फैमिली के साथ डिस्कस किया। यहां तक कि मुझे थेरेपिस्ट की मदद लेनी पड़ी। जब भी मैं पाउट करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करता था लोग मुझे छक्का, गे कहा जाता है। मुझे कहा जाता है- चुप कर”। मैं जब भी कुछ कहता हूं तो यही शब्द मुझसे कहा जाता है। अब तो ये मेरे फेवरिट बन गए हैं।
एक मीडिया हाउस के लिए लिखे आर्टिकल में करन ने कहा कि फिल्मी दुनिया से ट्विटर पर सबसे पहले आने वालों में से मैं एक था। ‘2009 में जब मैंने ट्विटर ज्वाइन किया तो मुझे लगा कि मैं एक ऐसी दुनिया में इंटर कर रहा हूं जहां लोग मुझे पसंद करेंगे, लोग मुझे जानेंगे, मेरे काम को जानेंगे यह अच्छा होगा। सब प्यार की बात करेंगे, कोई नफरत की बात नहीं। शुरुआत में ऐसा ही था। लेकिन फिर वह दौर आया जब सुबह उठते ही मुझे गालियों वाले मैसेज मिलते थे। “hi gay” कहते हैं। मुझे लगातार छक्का कहा जाने लगा। ”
