मुंबई, 17 जून : मुंबई में 21 वर्षीय युवती को वर्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवती ने गुरुवार रात को नशे में तेज़ रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उसे डिवाइडर से भिड़ा दिया। पुलिस के मुताबिक जब इस युवती से वर्ली पुलिस स्टेशन के छह पुलिसकर्मियों ने पूछताछ करनी चाही तो उसने उन पर हमला कर दिया।
वर्ली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, ये युवती काफ़ी नशे में थी। इसके साथ तीन पुरुष साथी भी थे। युवती ने कुछ पुलिसकर्मियों को काट भी लिया। दरअसल ये युवती सभी को गालियां दे रही थी तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की थी।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक कार में युवती के साथ तीन पुरुष और थे जिनमें से एक नाबालिग था। युवती के साथ दो पुरुषों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। नाबालिग को चिल्ड्रन होम भेजा गया है।
