0

सलमान ने बिपाशा को गिफ्ट किया 10 करोड़ का घर, जानिए सच्चाई

मुंबई, 18 जून : एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी पर क्या सुपरस्टार सलमान खान ने उन्हें दस करोड़ रुपए का घर गिफ्ट किया? इस सवाल का जवाब बिपाशा ने ट्विटर पर दिया है।

बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा है कि इससे बड़ी बेतुकी बात मैंने आज तक नहीं पढ़ी। मैं क्यों किसी से इस तरह की गिफ्ट लूंगी। बिपाशा और करन की शादी 30 अप्रैल को मुंबई में हुई थी। इसके बाद उन्होंने भव्य रिसेप्शन भी दिया था। इस रिसेप्शन पर सलमान ख़ान, शाहरुख ख़ान और बच्चन परिवार समेत बॉलिवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थीं।

Tags: जानिए सच्चाईसलमान ने बिपाशा को गिफ्ट किया 10 करोड़ का घर

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply