0

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या, फिर मंडराया गैंगवार का खतरा

कानपुर, 23 जून : उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के बेकनगंज इलाके में बीच सड़क पर गैंगवार में एक हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार और गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस इसे 2 गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई मान रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मूलगंज के हिस्ट्रीशीटर फरीद (30) नशीले पदार्थ और कारतूस बेचने के अलावा प्रॉपर्टी का काम भी करता था। कल रात फरीद ने अपने विरोधी बदमाश वसीम के माता-पिता को घर में घुसकर मारा-पीटा तथा बुरी तरह से घायल कर दिया। यह बात जब वसीम को पता चली तो वह अपने दोस्तों के साथ फरीद को ढूंढने निकल पड़ा। उन्होंने कहा कि बेकनगंज के पेंचबाग इलाके में फरीद अपने साथियों के साथ जा रहा तभी वसीम और उसके साथी वहां पहुंच गए और फरीद को पकड़ लिया जबकि उसके बाकी दोस्त वहां से भाग गए। वसीम और उसके दोस्तों ने फरीद को सड़क पर गिरा दिया और पहले धार दार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया बाद में सीने से देशी पिस्तौल सटाकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के मुताबिक 2 अपराधी गुटों में आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई की बात इस हत्याकांड में सामने आ रही है। इन दोनों के खिलाफ कई मामले पहले से ही पुलिस रिकार्ड में दर्ज हैं। इन दोनों गिरोहों की आपसी रंजिश काफी पुरानी है। उन्होंंने कहा, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों को पकडऩे के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Tags: कानपुर में हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्याफिर मंडराया गैंगवार का खतरा

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply