0

बीजेपी विधायक संगीत सोम की यात्रा रोकी गई… कैराना बना रणभूमि

कैराना, 17 जून : यूपी के महाभारत में कैराना सियासी रणक्षेत्र बना हुआ है। आज भी कैराना में यात्राओं और मार्च का दिन है। बीजेपी के सरधना से विधायक संगीत सोम कैराना में भय का माहौल दूर करने के लिए निर्भय पैदल यात्रा रोक दी है। बता दें कि जिला प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।

उधर, समाजवादी पार्टी भी जवाबी कार्रवाई में सदभावना मार्च निकालने वाली है। हालांकि, प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी की है। पूरे इलाके में धारा 144 लगाकर सरधना को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीएसी की 5 कंपनियों और सीआरपीएफ के अलावा पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

Tags: बीजेपी विधायक संगीत सोम की यात्रा रोकी गई... कैराना बना रणभूमि

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply