Breaking News
0

सद्विप्र समाजसेवा द्वारा मुफ़्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

(seenews) कसौली, 24 अप्रैल: सद्विप्र समाजसेवा चंड़ीगढ़ द्वारा कसौली में मुफ़्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ये अग्रवाल जैन धर्मशाला, कश्मीरी मोहला में किया गया| इस शिविर में निर्वाचन क्षेत्र के समाजसेवी हरमेल धीमान मुख्यातिथि के तौर पर और पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश पंवर भी मौजूद रहे| शिविर में संस्था द्वारा आए चिकित्सकों ने कई लोगों का उपचार किया, जिसमें लोगों के हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिक एसिड, ब्लड प्रेशर की जांच की गई| इस मौके मुख्यातिथि ने स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों के लिए संस्थाओं को आगे आना चाहिए| इससे न केवल समाज की सेवा होती है बल्कि पीड़ितों की दुआएं भी मिलती हैं| इस मौके आचार्य रंजीत सिंह, प्रो. सिमरन, जतिन गुप्ता, पूनम शर्मा, अमित व् रमेश मौजूद रहे|

Chandigarh, Himachal Pradesh, HP, Kasauli, news, Sadvipra Samaj Sewa

Tags: ChandigarhHimachal PradeshHPKasaulinewsSadvipra Samaj Sewa

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply