(seenews) वाशिंगटन, 30 मार्च: अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अंतरिक्ष में मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने की योजना बनाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किये हैं, जिसके मुताबिक नासा को इस के लिए 20 अरब डॉलर दिए जाएंगे।
इस दौरान उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि विधेयक वर्तमान कानून में यह संशोधन एजेंसी के लक्ष्यों में मंगल ग्रह पर मानवों को भेजने की योजना शामिल करने की व्यवस्था करता है. बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल के दौरान अमेरिका की इस महत्वाकांक्षी योजना का खुलासा किया था. इसके लिए बजट का प्रावधान ट्रंप के शासनकाल में किया जा रहा है.
President Trump, $20 billion in funding, NASA, Washington, Donald Trump
