Breaking News
0

सर्वे में पता चला कि रोजाना नहीं नहाते आईआईटी के 70 फीसद छात्र : मुंबई

मुंबई, 1 सितम्बर(SEENEWS) : मुंबई के आईआईटी छात्रों पर हुए एक सर्वे में एक दिलचस्प जानकारी सामने आयी है जिसमें पता चला है कि 10 में से 6 छात्र तीन दिनों में सिर्फ एक बार ही नहाते हैं .10 फीसद छात्र तो हफ्ते में सिर्फ एक बार नहाते हैं।

जानकारी के मुताबिक, संस्थान में छात्रों द्वारा किए गए इस सर्वे में कुल 332 छात्रों से सवाल पूछे गए थे। 40 फीसद छात्र ग्रेजुएशन के बाद अपने साथियों के साथ ही रहना चाहते हैं। जबकि 27 फीसद छात्र वापस अपने घर जाना चाहते हैं।

सर्वे में ये भी पता चला कि 70 फीसद छात्रों द्वारा लोकल ट्रेन में बिना टिकट के सफर किया गया है। लगभग 40 फीसद छात्रों ने माना है  कि उन्होंने ज्यादा से ज्यादा क्लास अटेंड की है और 33 फीसद छात्रों ने बताया कि उन्होंने बहुत कम लेक्चर अटेंड किए हैं। दिलचस्प बात ये है कि 16 फीसद छात्रों ने कभी संस्थान की लाइब्रेरी में कदम भी नहीं रखा है।

Tags: सर्वे में पता चला कि रोजाना नहीं नहाते आईआईटी के 70 फीसद छात्र : मुंबई

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply