(seenews) नई दिल्ली, 3 दिसंबर : आज से सभी नेशनल हाइवे पर टोल टैक्स देना फिर से अनिवार्य हो गया है. सभी टोल प्लाजा में कार्ड स्वैप (पीओएस) मशीनें लगायी गई हैं जिसके जरिये लोग अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ भुगतान कर सकते हैं.
इसके आलावा पेट्रोल पंपों और हवाईअड्डों पर में 500 रुपये के पुराने नोट पर भी आज से रोक लागू हो गई है. जबकि सरकार द्वारा पिछले सप्ताह जन-उपयोगी सेवाओं के बिल, पेट्रोल पंप, रेल टिकट, मोबाइल रिचार्ज एंव हवाईअड्डों पर हवाई टिकट खरीदने के लिये पुराने 500 रुपये के उपयोग की छूट 15 दिसंबर तक देने की घोषणा की थी. पर अब 2 दिसंबर की आधी रात से पुराने नोट के उपयोग की छूट वापस लेने का फैसला किया गया.
demonetization, news, pay toll on highways, Toll plazas
