Breaking News
0

Haji Ali Dargah Me Mehlaon Ke Jane Ke Liye Rasta Saaf : Mumbai

हाजी अली दरगाह में महिलाओं के जाने के लिए रास्ता साफ : मुंबई

(seenews) मुंबई, 24 अक्टूबर : मुंबई की हाजी अली दरगाह में महिलाओं के जाने के लिए रास्ता साफ हो रहा है. आज सुप्रीम कोर्ट को दरगाह ट्रस्ट ने कहा कि वो हाई कोर्ट का ये आदेश मानने को तैयार है.

ट्रस्ट ने कोर्ट में बताया कि दरगाह में सूफी संत की कब्र तक महिलाओं के जाने पर मनाही थी क्योंकि 4 साल पहले कुछ दिक्कतों की वजह से ऐसा किया गया. लेकिन अब ट्रस्ट महिलाओं के लिए अलग से रास्ता बना सकती है. इस प्रसिद्ध दरगाह में महिलाओं के जाने पर पाबंदी थी. जिसको बॉम्बे हाई कोर्ट ने 26 अगस्त को हटाने का आदेश दिया था. इस आदेश के विरोध में दरगाह ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन अब ट्रस्ट ने इस आदेश को मानने की बात कही है.

Haji Ali Shrine, Haji Ali Dargah, mumbai, Bombay court

Tags: Bombay courtHaji Ali DargahHaji Ali ShrineMumbainews

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply