(seenews) नई दिल्ली, 5 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को बायोमेट्रिक आधारित भुगतान प्रणाली ‘आधार पे’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। ‘आधार पे’ के जरिए डिजिटल भुगतान करना आसान हो जाएगी और व्यक्ति अपने अंगूठे का प्रयोग कर कोई भी लेनदेन कर पाएगा।
इस नई पहल से उन लोगों के लिए डिजिटल भुगतान संभव हो पाएगा, जो पढ़ने या लिखने में अक्षम हैं। इसके लिए उपभोक्ता और व्यापारी दोनों का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना ज़रूरी है।
Government, Aadhaar Pay on April 14
