(seenews) नई दिल्ली, 5 अप्रैल: भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा कैबिनेट की पहली बैठक में 9 अहम फैसले किए गए हैं। वित्त वर्ष 2016-17 में धनराशि को देखते हुए अधिकतम 1 लाख रुपये की सीमा तक का कर्ज माफ किया जाएगा। करीब 86 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ होगा।
19 मार्च को शपथ ग्रहण के 17वें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक लोक भवन में हुई। इसमें कर्जमाफी के वादे पर मुहर लगा दी गई। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि पिछले सालों में सूखा, ओलावृष्टि व बाढ़ से किसानों का काफी नुकसान हुआ था।
चुनाव के दौरान मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कर्ज माफ कराने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2.30 करोड़ किसान हैं, जिनमें से 30729 करोड़ ऋण माफ किया गया है। इस कर्जमाफी से सरकार पर कुल करीब 36,359 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
Yogi Adityanath, loan waiver scheme, Uttar Pradesh
