Breaking News
0

Rail Development Authority Ko Mili Manjuri – रेल डेवेलपमेंट ऑथोरिटी को मिली मंजूरी

(seenews) 6 अप्रैल: कैबिनेट द्वारा रेल, हवाई यातायात और जनसंचार के विकास के आलावा रेल डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत अब रेल किराये और उसके विकास से संबंधित फैसले रेल अथॉरिटी ही लेगी। एवियेशन के क्षेत्र में फ्रांस से हुये समझौते पर भी मुहर लग गई है।

बुधवार को केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में रेल, मीडिया, एवियेशन सहित कई अहम मामलों पर मंजूरी दी है। जिसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। कैबिनेट ने रेल परिवहन सुधारने के मकसद से रेल डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन का निर्णय किया है। अथॉरिटी में अध्यक्ष सहित 3 सदस्य होंगे। जरूरतों को देखते हुए रेलवे में तकनीकी सुधार और विकास के लिये इटली की एक कंपनी के साथ हुए करार को भी मंजूरी दी गई है। इन नीतिगत फैसलों से भारत को रेल, एवियेशन और जनसंचार के क्षेत्र में काफी लाभ मिलेगा।

Rail Development Authority, Rail Development Authority, RDA

Tags: newsRail Development AuthorityRDA

We will be happy to hear your thoughts

      Leave a reply