युवराज सिंह और हेजल कीच शादी के बंधन में बधें
(seenews) चंडीगढ़, 1 दिसंबर : क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी के बाद अब हेजल कीच का नाम बदल कर गुरुबसंत कौर हो गया है। उनका ये नाम युवराज की मां शबनम ने रखा है। उन्होंने ये नाम उन्हें दुफेरा साहिब गुरुद्वारा में दिया गया।
फतेहगढ़ स्थित दुफेरा साहिब गुरुद्वारा में पुरे सिख रीति रिवाजों से युवी और हेजल कीच की शादी हुई। अब गोवा में भी दोनों की हिंदू रीति रिवाज से 2 दिसंबर को एक बार फिर शादी होगी। इसके बाद दिल्ली में होने वाली रिसेप्शन में पीएम मोदी सहित कई हस्तियों के शामिल होने की जानकारी मिली है।
cricketer get married, Hazel Keech, news, Yuvraj Singh
