(seenews) 6 अप्रैल: चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 10 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 35 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की है।
आरसीबी के लिए मदीप सिंह ने 24 और क्रिस गेल ने 32 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान और आशीष नेहरा ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान वॉर्नर के आउट हो जाने के बाद सनराइजर्स ने जबरदस्त वापसी की। हेनरिकेस ने 52 और युवराज सिंह ने 62 रन का योगदान दिया। इसके साथ ही युवराज को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
16 wickets, Afghanistan leg-spinner, Indian Premier League match, IPL, news, Rashid Khan Arman, Sunrisers Hyderabad, T20 Internationals
