(seenews) नई दिल्ली, 6 अप्रैल: बिग बॉस 10 के विवादित प्रतिभागी ओम स्वामी न्यूज चैनलों की सुर्खियों में रहना खूब जानते हैं. उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह से बदल डाला है. संत की तरह लंबे-लंबे बाल, दाढ़ी में नज़र आने वाले ओम ने दाढ़ी-मूछ सभी कुछ हटा दिया है.
हाल ही में स्वामी ओम छेड़छाड़ से जुड़ी घटना को लेकर चर्चा में रहे. इतना ही नहीं उन्होंने रेलवे स्टेशन पर कपड़े बदले, जिससे उनका नाम मीडिया में फिर से उछला. इतना सब होने के बाद बी स्वामी ओम फिर से अपने नए लुक के जरिए सुर्खियों में आने के लिए तैयार हैं.
Bigg Boss 10, Om Swami, new look
